नजीबाबाद: नजीबाबाद विधायक तसलीम अहमद ने 60 से अधिक सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए शासन को लिखा पत्र
मंगलवार 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार
नजीबाबाद क्षेत्र की जर्जर सड़कों और बरसात में आवागमन की समस्या को देखते हुए नजीबाबाद विधायक तसलीम अहमद ने प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर 60 से अधिक संपर्क मार्गों, लघु सेतुओं और पुलियों के निर्माण-मरम्मत की मांग की है। विधायक ने भेजे गए अलग-अलग पत्रों में वित्तीय वर्ष 2026-27 में मांग की है।