पनागर: बिलहरी में बूंद-बूंद पानी को तरसता परिवार, प्यास बुझाने के लिए सिस्टम से जंग, 'सुशील' की गुहार कब सुनेगा प्रशासन?
वार्ड क्रमांक 67, रानी अवंती बाई वार्ड के निवासी सुशील बिरहा के लिए गर्मियां सुकून नहीं, बल्कि एक बड़ी चुनौती लेकर आती हैं। सुशील बताते हैं कि पिछले 10 वर्षों से मई और जून के महीनों में उनके क्षेत्र का जलस्तर इतना गिर जाता है कि उनके घर का बोरवेल जवाब दे देता है। एक निजी कर्मचारी के रूप में कार्यरत सुशील का कहना है कि संपन्न पड़ोसियों ने 400-450 फीट गहरे बोरवे