चायल: सीरियावा कला गांव में तालाब किनारे मिला तीन वर्षीय मासूम का शव, दावत में आया था ननिहाल
चरवा, कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के सीरियावा कला गांव में ननिहाल दावत में आए तीन वर्षीय मासूम का शव बुधवार सुबह 9 बजे तालाब के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्चा मंगलवार दोपहर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।