ईसागढ़: जमडेरा गांव में दो पक्षों में विवाद, मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
जमडेरा निवासी अरुण गुर्जर उम्र 19 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग दस बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही राम सिंह गुर्जर ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के जमडेरा निवासी राम सिंह गुर्जर उम्र 55 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।