बीना: ग्राम मोहली मोकम में खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण
Bina, Sagar | Mar 29, 2026 पहाड़ सिंह राजपूत निवासी मोहली मौकम रविवार सुबह पुराई के लिए मिट्टी लेने खेत पर गए थे। ओर जेसीबी से खेत में टीले की खुदाई की। तभी टीला खोदने केदौरान मिट्टी में शिवलिंग निकल आया। जिसको देखकर खुदाई रोक दी गई। शिवलिंग निकलने की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इखट्टी हो गई।