लोहरदगा: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सरहुल पर्व को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की, केंद्र सरकार पर निशाना साधा
लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के 12 करोड़ आदिवासी, जो प्रकृति के उपासक हैं, उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक भी अवकाश निर्धारित नहीं है। सोमवार शाम 4:00 बजे उन्होंने कहा कि सरकार केवल "सबका साथ, सबका विकास" की बात करती है, लेकिन इसे व्यवहार में नहीं लाती।