गाण्डेय: ताराटांड़ पुलिस ने 2 मवेशी चोर को सिविल कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, सदर अस्पताल में करवाया गया मेडिकल जांच
Gandey, Giridih | Jul 12, 2026
ताराटांड़ पुलिस ने रविवार को 4 बजे 2 मवेशी चोर को सिविल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात गिरिडीह–टुंडी मुख्य सड़क पर ताराटांड थाना गेट के समीप वाहन जाँच अभियान के दौरान घेराबंदी कर एक कार को रोका गया।