आरा: होलिका दहन करने गए व्यक्ति को अज्ञात वाहन ठोकर मार हुआ फरार,सदर अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत,घटना बगवा राइस मिल के समीप
Arrah, Bhojpur | Mar 25, 2024 गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवा राइस मिल के समीप व्यक्ति को अज्ञात वाहन ठोकर मार हुआ फरार। जख्मी अवस्था मे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बगवा गांव का आदित नाथ गिरी था जो होलिका दहन करने के लिए गांव के बाहर आरा-सासाराम मुख्य मार्ग आया था। जहां गाड़ी के ठोकर से वो जख्मी हो गया। सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई।