घोड़ाडोंगरी: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का मामला निकला, रानीपुर पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाई गुत्थी
रानीपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। शनिवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने अपने ही पुत्र की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में छोटे बेटे की मदद से शव रेलवे पटरी पर फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना प्रतीत हो।