पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में दुसरे जनपद की रहने वाली प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची मचा हड़कंप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसके घर पर जनपद शाहजहांपुर निवासी लड़की उसके घर में आकर बैठ गई और उसके पुत्र के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। यह सुनकर लड़के के परिजनों में हड़कंप मच गया। रविवार मामले की शिकायत पुलिस से की गई पुलिस लड़का और लड़की को कोतवाली ले आई। बताया जा रहा दोनों पक्ष मे समझौतें का प्रयास चल रहा है।