पूरनपुर: पूरनपुर हाइवे पर दो अलग अलग सडक़ हादसों में दो लोग हुए घायल सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा तालुके महाराजपुर निवासी राजीव पुत्र हरीराम को शनिवार देररात किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। भरोनी थाना बहेड़ी निवासी भगवान दास पुत्र ढोरी लाल दबा लेकर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।