पूरनपुर: शेरपुर कला निवासी पिता पुत्र की गैस हीटर चलाकर सोने से पिता पुत्र की नोएडा में मौत महिला की हालत गंभीर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी शम्मू पुत्र छुन्नू खां अपने परिवार के साथ नोएडा सेक्टर 63 छिजारसी में रहकर मजदूरी करता था।गुरुवार की रात में शम्मू अपनी पत्नी उजमा और 6 माह का पुत्र अली मोहम्मद कमरे में गैस हीटर चलाकर सो गए थे।दम घुटने से पिता पुत्र की मौत हो गई। शनिवार पिता पुत्र का शव घर पहुचने पर परिजनों मे कोहराम मच गया।