पूरनपुर: गांव पिपरिया दुलई में महिला को कमरे में बंधक बनाकर रखने का आरोप,महिला की पुत्री ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर नगर के मोहल्ला हबीबगंज गौटिया निवासी अंजू देवी पत्नी नरेश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया।कि कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में उसकी माँ गंगादेई रहती है।आरोप है कि गंगादेई के देवर छोटे लाल जमीन पर कब्जा करने की नियत से महिला को कमरे में बंधक बनाकर रखा है। किसी तरह इसकी जानकारी महिला ने अपनी पुत्री अन्जू देवी को दी।