हरलाखी: सरस्वती पूजा को लेकर हरलाखी थाना पुलिस ने क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना पुलिस ने सरस्वती पूजा की संध्या पर शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने स्थानीय लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस ने हरलाखी, उमगांव, सोठगांव, कलना और सोहपुर सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया।