ब्यौहारी: ब्यौहारी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस और दुकानों को रौंदा, दो घायल
बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ी दो बसों एवं दो दुकानों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिसमे ट्रक चालक एवं बस में सो रहा एक परिचालक घायल हुआ है।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है, तेज रफ्तार ट्रक रीवा से शहडोल की ओर आ रहा था, घटना गुरुवार की सुबह 6:00 बजे हुई है।