मढ़ौरा: रसूलपुर में बाइक सवार को पीकअप ने मारी ठोकर ,विधायक के मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
अमनौर थानाक्षेत्र के रसूलपुर में एक बाइक सवार को पीकअप ने ठोकर मार दिया और मौके से फरार हो गया हालांकि इसी रास्ते से गुजर रहे स्थानीय विधायक मंटू सिंह व उनकी टीम ने तुरंत मौके पर रुककर घायल को व्यक्ति को अमनौर अस्पताल पहुंचाया जहां ईलाज जारी है। सोमवार की रात्री दस बजे विधायक ने बताया कि अनियंत्रित पीकअप की ठोकर से बाइक सवार घायल हुए हैं।