लखीमपुर: उचौलिया थाना के पास 9 वर्षीय कक्षा 3 के छात्र को सड़क क्रॉस करते समय ट्रक ने रौंदा,इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत
उचौलिया थाना क्षेत्र के उचौलिया निवासी सुशील कुमार का 9 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार कक्षा 3 का छात्र था। बीते दिन दिव्यांशु उचौलिया थाना के पास सड़क क्रॉस कर कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक UP 32 CZ 8088 छात्र को रौंदते हुए निकल गया था। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में छात्र की मौत हो गई थी।