लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास प्राइवेट बस ने स्कूल से वापस आ रहे तीन भाइयों को रौंद दिया है। जिसमें एक भाई की मौके पर मौत हो गई है। जबकि दो भाई गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा गया है।