लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के खपरैल बाजार में रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने गई महिला से नकाबपोश टप्पेबाज महिला ने पर्स छीन लिया और मौके से भाग गई। पर्स में ₹17000 नगद, पायल और एंड्रॉयड फोन के साथ एटीएम कार्ड, आधार कार्ड रखा था। महिला का पर्स थरबरनगंज मोहल्ले से बरामद हुआ है। जिसमें नगदी, पायल और मोबाइल गायब था।