लखीमपुर: हैदरपुर गांव के पास सड़क क्रॉस कर रहे युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
हरगांव थाना क्षेत्र के सिजौलापुर गांव निवासी संकटा प्रसाद पुत्र रघुवर बीते दिन पुत्र सोने लाल के साथ बाइक पर सवार होकर एक रिश्तेदार को दवा देने के लिए जा रहे थे। रास्ते में हैदरपुर गांव के पास सोनेलाल बाइक से उतरकर किनारे खड़ा हो गया था। संकटा प्रसाद सड़क क्रॉस कर दवा देने जा रहे थे। दूसरी तरफ से आ रहे ई रिक्शा ने टक्कर मार दी थी।