पटना ग्रामीण: पटना में साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित के अकाउंट में वापस किए गए 113843 रुपए
पटना साइबर थाना में साइबर फ्रॉड के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था इस मामले में तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के सहयोग से फ्रॉड किए गए 113843 रुपए की राशि पीड़ित के अकाउंट में वापस कराई गई। वहीं गुरुवार दोपहर 3:42 पर मामले की जानकारी पटना साइबर थाना के द्वारा दी गई है।