बड़ा मलेहरा: अज्ञात ट्राला ने मारी बाइक सवार दो लोगो को टक्कर दोनो हुए घायल, बड़ामलहरा बस स्टैंड की घटना
थाना प्रभारी जानकारी देते आज बताया की एमएलसी के अनुसार घटना बीती रात की है जब नगर के बस स्टैंड पर नंदराम अहिरवार उम्र 24 साल निवासी धरमपुरा रात में अपने साथी अरविंद को बाइक पर लेकर बड़ा मलहरा बस स्टैंड से निकल रहा था तभी मुख्य सड़क पर आ रहे तेज गति से अज्ञात ट्राला ने उस की बाइक में टक्कर मार दी और ट्राला को लेकर चालक मौके से भाग गया।