बड़ा मलेहरा: द्रोणगिरी भवन व धनगुवां गांव में निःशुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न क्षेत्र के 132 मरीजों की हुई जांच,19 के होंगे लेंस प्रत्या
बड़ामलहरा क्षेत्र के द्रोणगिरी भवन और धनगुवां ग्राम में आयोजित निः शुल्क शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर के सह संयोजक ने बताया कि नगर एवं दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये 132 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें लेंस प्रत्यारोपण हेतु 19 मरीज योग्य पाए गए। जिन्हें सद्गुरु सेवा संघ की बस एम्बुलेंस द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा गया।