पदमपुर: पदमपुर के अंबेडकर चौक पर भीम आर्मी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी की
पदमपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर भीम आर्मी के द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया।और अमित शाह का पुतला फूंका गया।भीम आर्मी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार दोपहर 2:00 बजे गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी की गई है।