पदमपुर: भारतमाला रोड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया
गजसिंहपुर थाना क्षेत्र के भारतमाला रोड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पेटी देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम को 5:00 बजे नाकाबंदी के दौरान आरोपी वेदराम को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से एक पेटी देशी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।