जमुई: सदर अस्पताल के पीछे पंचमंदिर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिजली पोल, घंटों बाधित रही बिजली व इंटरनेट सेवा
Jamui, Jamui | Jan 20, 2025 सदर अस्पताल के पीछे पंच मंदिर रोड में सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बिजली पोल टूट गई। उंसके बाद टूटे हुए बिजली पोल को एक बांस का सहारा देकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। उंसके बाद काफी देर तक इलाके में बिजली आपूर्ति और इंटरनेट सेवा बाधित रही।