जमुई: भछियार से 6 साल से फरार चल रहे सांप्रदायिक हिंसा और हत्या के प्रयास के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 20, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ले से पुलिस ने 6 सालों से भीड़ द्वारा सांप्रदायिक हिंसा एवं हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार की सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भछियार निवासी मो. शमीम खान का 25 वर्षीय पुत्र गुलाब खान के रूप में की गई है।