जमुई: अंबा गांव में दबंग पड़ोसी ने पीएचईडी विभाग के ठेकेदार से मिलकर निजी जमीन पर लगवाया हैंडपंप, डीएम को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jan 20, 2025 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अंबा गांव में दबंग पड़ोसी ने पीएचईडी विभाग के ठेकेदार से मिलकर जमीन हड़पने की नीयत से निजी जमीन पर पीएचडी विभाग का हेडपंप लगा दिया। जिसको लेकर पीड़ित परिवार सोमवार की दोपहर 2 बजे समाहरणालय स्थित डीएम अभिलाषा शर्मा के कार्यालय पहुंचा। जहां अंबा गांव निवासी अशोक सिंह ने डीएम की आवेदन देते हुए गुहार लगाई है।