जमुई: चकाई के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 20, 2025 चकाई के पास सोमवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसे शाम 6:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सिंदरी गांव निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर कोर्ट कार्य के लिए जमुई आ रहा था। तभी चकाई बाजार में अचानक उसके बाइक के सामने कुत्ता आ गया जिसे बचाने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।