अररिया: जिले के होटल एवं अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर हो रही है जांच, लापरवाही बरतने वाले संस्थानों पर होगी सख्त कार्रवाई
Araria, Araria | Jun 11, 2026 निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, बिहार, पटना के दिशा निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत अररिया एवं फारबिसगंज अनुमंडल में अस्पतालों, नर्सिंग होम, होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दर्जनों संस्थानों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है।