हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ वन विभाग की टीम ने अवैध खेजड़ी कटाई पर की बड़ी कार्रवाई, 200 क्विंटल लकड़ी सहित 7 वाहनों को किया ज़ब्त
हनुमानगढ़ वन विभाग की टीम ने अवैध खेजड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वन विभाग की टीम ने भारी मात्रा में लकड़ी और सात वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई डीएफओ सुरेश आबूसरिया के निर्देश पर की गई है।