मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में रविवार को दूसरी सांस्कृतिक संध्या का हुआ भव्य आयोजन-उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन
Mandi, Mandi | Mar 11, 2024 इस दौरान मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया गया। वहीं रविवार को आयोजित इस दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार व गायक इशांत भारद्वाज आकर्षण का केंद्र रहे। इशांत भारद्वाज द्वारा मंच संभालते ही एक बाद एक गीत गाकर अपनी आवाज से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।