मंडी: प्रदेश CM सुख्खू के भेड़ और गडरिये के बयान पर गर्माई राजनीति,नेता प्रतिपक्ष जयराम बोले- विधायकों और जनता से माफी मांगे CM
Mandi, Mandi | Mar 10, 2024 पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर रविवार को मंडी दौरे के दौरान तंज कसते हुए पूछा है कि वे भी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं क्या वे भी खुद को भेड़ मानते हैं। यह तंज उन्होंने सीएम के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कसा है जिसमें प्रदेश के सीएम ने बागी विधायकों की तुलना भेड़ों के साथ और भाजपा की तुलना गडरिये के साथ की थी।