मंडी: CM सिक्योरिटी द्वारा मंडी में मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करना है अशोभनीय-मंडी दौरे पर बोले पूर्व CM जयराम ठाकुर
Mandi, Mandi | Mar 10, 2024 हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने रविवार को अपने मंडी जिला के दौरे के दौरान कहा कि सीएम सिक्योरिटी द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करना गलत है। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा प्रश्न और कोई बात करना उनका अधिकार है। सीएम सुख्खू आजकल कुछ असहज चल रहे हैं और परेशानी में हैं। इस कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन तक मीडिया को पहुंचने नहीं दिया होगा।