फैज़ाबाद: नगर कोतवाली के मोदहा क्षेत्र से घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा हुई लापता, पिता की शिकायत पर केस दर्ज
नगर कोतवाली क्षेत्र में अपने घर से कोचिंग के लिए निकली एक छात्रा लापता हो गई। एक संदिग्ध फोन आने के बाद परिवार ने छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के मोदहा क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। रोज की तरह नाका क्षेत्र स्थित कोचिंग में पढ़ने के निकली, लेकिन वापस नहीं आई।