कटनी नगर: लीज समाप्त होने के बाद भी शासकीय भूमि पर संचालित क्रेशर,पूर्व में था आवागमन मार्ग, ग्रामीणों ने लगाई जनहित याचिका
विजयराघवगढ़ विधानसभा के कन्नौर में खनन व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहें है। क्षेत्र में खसरा नंबर 861 की 0.65 हेक्टेयर शासकीय भूमि जो राजस्व रिकार्ड में सार्वजनिक मार्ग है क्रेशर प्लांट वर्षो से संचालित है जिसकी लीज 22 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुकी है। इस मामले को कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज गुरुवार सुबह 10:30 मिनट पर जानकारी दी।