कायमगंज: बघार के पास अचरा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव अमरोली निवासी 45 वर्षीय नेपाल सिंह पुत्र प्यारेलाल बाइक से अपने साले अनिल की शादी में शामिल होने के लिए कायमगंज जा रहे थे। तभी बघार के पास अचरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए।उन्हें सीएचसी कायमगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।