सहारनपुर: वार्ड 41 में तीन नई सड़कों का निर्माण शुरू, लागत आएगी करीब ₹40 लाख, नगर विधायक और महापौर ने दी बधाई
वार्ड 41 में तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ रविवार सुबह 11:00 बजे कर दिया गया है। नगर विधायक व महापौर ने कहा कि पूरे क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इन तीनों सड़कों के निर्माण पर लगभग 40 लाख रुपए की लागत आएगी। नगर निगम सहारनपुर अपने क्षेत्र में रहने वाले निवासियों के लिए निरंतर तत्पर है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है।