मांट: गांव पाराशर में मिला अज्ञात नर कंकाल, पुलिस ने किया पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mat, Mathura | Apr 1, 2026 मांट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकू बिवावली के गांव पाराशर में सोमवार की रात उस वक्त हड़कम्प मच गया जब ग्रामीणों ने सतीश शर्मा के गेंहू के खेत मे एक नर कंकाल पड़ा देखा,नर कंकाल को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी,नर कंकाल से दूर एक शर्ट और पेंट भी पड़े मिले हैं, थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने वुधवार दोपहर 12 बजे इसकी जानकारी दी