लवकुशनगर के रहने वाले महेंद्र सेन घर पर खाना बना रहे थे तभी सिलेंडर में आज 5 अप्रैल सुबह 10:30 बजे आग लग गई,आग बुझाते समय वह बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया,जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया,छतरपुर जिला अस्पताल के वर्ण बार्ड में महेंद्र सेन भर्ती है और उनका उपचार जारी है।