दरभंगा: दरभंगा में एलपीजी गैस को लेकर प्रशासन सख्त, 7 एजेंसियों पर औचक निरीक्षण, 16 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य
जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज वरीय पदाधिकारियों द्वारा 7 गैस एजेंसियों सहित कुल 9 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई होगी।