मेरठ: संपत्ति विवाद में पति ने चुन्नी से घोंटा पत्नी का गला, 4 मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया!
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आरोपी चांद खां ने संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में अपनी पत्नी शाहिस्ता (28) की बेरहमी से हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 3 महीने से संपत्ति को बच्चों के नाम करने को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को आरोपी ने पहले बच्चों को परिजनों के पास छोड़ा, फिर कमरे पर जाकर वारदात को अंजाम दिया। कत्ल के बाद आरोपी खुद फतेहउल्लापुर चौकी पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Meerut, Meerut | Sep 21, 2026