बहादराबाद पुलिस ने इब्राहिमपुर मार्ग से नाबालिक किशोरी के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी समीर उर्फ सचिन पथरी के इब्राहिमपुर का रहने वाला है। पीड़िता के भाई द्वारा बहादराबाद पुलिस को लिखित शिकायत के माध्यम से सूचना दी गई थी कि आरोपी ने उसकी बहन को बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पर पोक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।