रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने क्षेत्र में प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को शाम 5 बजे कहा कि सत्ताधारी नेताओं के दबाव में बलिया सीएमओ द्वारा जारी एनओसी को निरस्त कर दिया गया, जिससे अस्पताल का निर्माण ठप हो गया है। विपक्ष का विधायक होने के कारण जानबूझकर विकास कार्य रोके जा रहे हैं।