हज़ारीबाग: धनतेरस पर 2.92 करोड़ रुपये की जमीन की हुई खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री कार्यालय में रही चहल-पहल
हजारीबाग जिले में आज मंगलवार 3:00 बजे धनतेरस के अवसर पर अन्य संपत्तियों की तरह अचल संपत्ति जमीन की खरीद बिक्री का क्रेज रहा। धनतेरस के मौके पर हजारीबाग जिला रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन से संबंधित 65 डीड रजिस्ट्री कराए गए। निबंधित कराए गए डीड के तहत 02 करोड़ 96 लाख 24 हजार रुपए के जमीन की खरीद बिक्री हुई।