नावकोठी: पहसारा कर्पूरी स्मारक से राजद कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रथ रवाना किया, 'मां बहिन मान' योजना की जानकारी देंगे
नावकोठी प्रखंड के पहसारा कर्पूरी स्मारक से रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका नेतृत्व राजद के प्रधान महासचिव रामसखा महतो ने किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के मां-बहिन मान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी चेरियाबरियारपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव के जनता को देने के उद्देश्य से यह जागरूकता रथ रवाना किया गया है।