नानपारा: नानपारा में धूमधाम से मनाया दशहरा, रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की हुई जीत
नानपारा के रामलीला मैदान में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध और रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इस दौरान रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।