गिरिडीह: प्रेम प्रसंग में युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज़
नावाडीह थाना क्षेत्र के पोस्टो गांव निवासी जागेश्वर कुमार महतो की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। सोमवार को 2 बजे ईसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि महावीर महतो का 25 वर्षीय जागेश्वरी कुमार 15 दिन पहले काम करने के नाम पर बेंगलुरु जाने के लिए घर से निकला। लेकिन बेंगलुरु नही जाकर गांव में ही कहीं छुप कर रह रहा था।