बीसलपुर: रामनगर जगतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, भाई ने हत्या का आरोप लगाया
दियोरिया कला क्षेत्र में गुरुवार शाम दोस्त को अपने घर खाना खाने के लिए बुलाने गया युवक देर रात दो बजे घायल अवस्था में अपने घर वापस लौटा।परिजन सुबह इलाज के लिए बरखेड़ा सीएचसी ले गए जहां से हालत गंभीर होने पर पीलीभीत जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है