जलडेगा: ओडगा ओपी के बाड़ीबृंगा में वन विभाग ने 40 बोटा अवैध सखुआ बोटा किया जब्त, आगे की कार्रवाई जारी
ओडगा ओपी क्षेत्र के बाड़ीबृंगा गांव में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार देर शाम 40 से अधिक सखुआ बोटा जब्त किया गया, प्रभारी फोरेस्टर मनोज कच्छप ने बताया कि अवैध लकड़ी कारोबार की गुप्त सुचना मिली, जिससे गंभीरता से लेते हुए छपामारी दल का गठन किया गया तथा छपामारी के दौरान बाड़ीबृंगा के पास 40 सखुआ बोटा को जब्त किया गया,